21 - Jul - 2022

Hindi translation of "Value of the Indian Rupee, against the US dollar, falls to a new low."

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य एक नए निचले स्तर पर गिर गया है। 

हाल के वर्षों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य लगातार गिर रहा है। मंगलवार को भारतीय रुपया अपने जीवनकाल के सबसे निचले स्तर 80.06 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। इकोनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रुपये के मूल्य में गिरावट जारी रहेगी और इस वित्त वर्ष के अंत तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.50 रुपये तक पहुंच जाएगा।

(स्त्रोत : इकोनोमिक टाइम्स - दिनांक 20.07.2022)