17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Utter confusion prevailing in BSNL - AUAB decides to launch 3 day hunger strike from 20th November, 2019, to protect the interests of BSNL, employees and the VRS optees."

BSNL में पूर्ण असमंजस की स्थिति- BSNL, कर्मचारियों और VRS ऑप्टीज के हितों की रक्षा के लिए 20 नवंबर, 2019 से 3 दिवसीय भूख हड़ताल का AUAB का निर्णय....

AUAB की मीटिंग कल दिनांक 14.11.2019 को
सम्पन्न हुई। मीटिंग में BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, FNTO, BSNL MS, SNATTA, BSNL ATM और BSNL OA के महासचिव/ प्रतिनिधि शामिल हुए। मीटिंग में मैनेजमेंट द्वारा अक्टूबर माह के वेतन भुगतान हेतु कोई भी कदम न उठाए जाने पर गंभीरता के साथ चिंता व्यक्त की गई। कर्मचारी, उनके वेतन से कटौती की गई रिकवरी राशि, विगत 6 माह से संबंधित संस्थाओं को प्रेषित न किए जाने से अव्यक्त परेशानियों का सामना कर रहे हैं। साथ ही, मीटिंग में सरकार द्वारा 4G स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने के निर्णय के बावजूद , BSNL मैनेजमेंट की 4G सेवाओं की,त्वरित शुरुआत न किए जाने की अक्षमता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

VRS के नाम पर कर्मचारियों को डरा धमका कर, दबाव बना कर  बड़ी संख्या में घर भेजा जा रहा है। वास्तव में यह FRS (Forced Retirement Scheme- बलपूर्वक सेवा निवृत्ति) बन चुकी है। कर्मचारियों को लगातार, रिटायरमेंट की उम्र घटा कर 58 वर्ष करने की धमकियां दी जा रही है। 3rd पे रिवीजन, पेंशन रिवीजन क्या पूर्व दिनांक से लागू होने पर प्राप्त होगा या नही, इस पर एक बड़ा प्रश्रचिन्ह VRS ऑप्टीज के समक्ष विद्यमान है।

VRS ऑप्टी को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन कम्युटेशन प्राप्त हो सकेगा। किन्तु, वर्तमान नियमों के अनुसार, रिटायर हो रहे कर्मचारी को पेंशन कम्युटेशन आवेदन अपने रिटायरमेंट होने के पश्चात एक वर्ष की अवधि में ही देना होता है। अन्यथा, उसे मेडिकल जांच करवाना जरूरी होगा। यह मुद्दा, सभी VRS ऑप्टीज के लिए एक बड़ी समस्या निर्मित करेगा। 

यदि VRS ऑप्टी की 60 वर्ष पूर्ण करने के पूर्व ही मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पेंशन कम्युटेशन का लाभ नही मिलेगा। यह VRS ऑप्टी के परिवार के लिए एक बड़ा नुकसान साबित होगा।

इन सभी मुद्दों का निराकरण किए बगैर, कर्मचारियों को VRS ऑप्ट करने हेतु बाध्य किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर होने वाले इस VRS पश्चात, कार्य की अधिकता से कैसे निपटा जाएगा या कंपनी का स्वरूप कैसा रहेगा ? मैनेजमेंट इन मुद्दों पर अभी से ही यूनियन्स और एसोसिएशन्स से चर्चा हेतु बिल्कुल भी चिंतित नही है। वें तो केवल कर्मचारियों की वृहद पैमाने पर छंटनी करने के ही इच्छुक हैं। 

आज AUAB की मीटिंग में 20, 21 और 22 नवंबर, 2019 को, 3 दिन लगातार कॉर्पोरेट, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर इन सभी मुद्दों के निराकरण की मांग करते हुए भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध हैं कि वें AUAB के अन्य घटकों से समन्वय कर प्रभावी रूप से  भूख हड़ताल कार्यक्रम आयोजित करें।