Hindi translation of "Two installments of DAs paid to the casual labourers and TSMs."
केज़्युअल मजदूरों और टीएसएम को महंगाई भत्ते की दो किस्तों का भुगतान।
केज़्युअल मजदूरों और टीएसएम को 2024 में महंगाई भत्ते की दो किस्तें मिलनी थीं, जिनका प्रबंधन द्वारा भुगतान नहीं किया गया। BSNLEU ने पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया। इस मुद्दे पर सीएमडी बीएसएनएल और निदेशक (मानव संसाधन) से चर्चा की गई। इसके परिणामस्वरूप प्रबंधन ने दिसंबर, 2024 के वेतन में महंगाई भत्ते की इन दो किस्तों का भुगतान कर दिया है। केज़्युअल मजदूरों और टीएसएम को महंगाई भत्ते के बकाए के रूप में 7,000/- रुपये की राशि का भी भुगतान किया गया है। BSNLEU सीएमडी बीएसएनएल और निदेशक (मानव संसाधन) का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है।
bsnleuchq@gmail.com 