26 - Sep - 2024

Hindi translation of "Two day CEC meeting of BSNLEU is successfully concluded."

BSNLEU की दो दिवसीय सीईसी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कल कोलकाता में शुरू हुई BSNLEU की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। महासचिव द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों पर रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। सीईसी के 49 सदस्यों ने विचार-विमर्श में भाग लिया। मुख्य रूप से वेतन संशोधन का निपटारा न होने, बीएसएनएल की 4G और 5G सेवाओं के शुरू होने में अत्यधिक देरी, दूसरा वीआरएस, एफटीटीएच सेवा की गुणवत्ता में गिरावट और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने समापन भाषण दिया। सीईसी बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए : 

 

(A) सीईसी बैठक की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए कोलकाता सर्किल यूनियन को हार्दिक धन्यवाद।

(B) वेतन संशोधन के तत्काल निपटारे पर।

(C) बीएसएनएल की 4G और 5G सेवाओं को शीघ्र शुरू करने पर।

(D) बीएसएनएल में दूसरा वीआरएस लागू करने के खिलाफ।

(E) मानव संसाधनों के पुनर्गठन की समीक्षा की आवश्यकता। 

(F) टीआईपी को समाप्त करके पूर्णतः बीएसएनएल द्वारा एफटीटीएच सेवा प्रदान करने की आवश्यकता। 

(G) नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए नई पदोन्नति नीति लागू करने की आवश्यकता। 

(H) विभिन्न सर्किलों में सर्किल काउंसिल के पुनर्गठन में अत्यधिक विलंब। 

(I) पर्वतीय सर्किलों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों वाले सर्किलों के लिए नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स संवर्गों में पदों की विशेष स्वीकृति।