Hindi translation of "Trade Union class for the young employees of the Hindi speaking circles"
*हिन्दी भाषी वर्ग के युवा कर्मचारियों के लिए ट्रेड यूनियन क्लास ।*
BSNLEU की केंद्रीय कार्यकारी समिति और अखिल भारतीय केंद्र बार-बार हमारे यूनियन को मजबूत करने की दृष्टि से युवा साथियों को शिक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। इसी सिलसिले में पिछले वर्ष नई दिल्ली में भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय क्लास का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में सीएचक्यू हिंदी भाषी सर्कल के युवा साथियों के लिए एक और क्लास का आयोजन कर रहा है। यह क्लास 09 एवं 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। भाषा की समस्या को ध्यान में रखते हुए गैर-हिंदी भाषी सर्कल के युवा कर्मचारियों के लिए जल्द ही अलग क्लास का आयोजन किया जाएगा। सीएचक्यू हिंदी भाषी सर्कलों के सर्कल सचिवों के साथ चर्चा करेगा और सितंबर में आयोजित होने वाली क्लास के लिए प्रतिभागियों की सूची को अंतिम रूप देगा।
bsnleuchq@gmail.com 