17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Torrential rains in Maharashtra and Kerala - BSNLEU requests CMD BSNL to rush funds to keep the services running."

महाराष्ट्र और केरल में मूसलाधार वर्षा- BSNLEU ने CMD BSNL से धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे कि सेवाएं  संचालित होती रहे...

महाराष्ट्र और केरल सर्किल में मूसलाधार बारिश का जबरदस्त प्रहार हुआ है। यह जानकारी प्राप्त हुई है कि हमारे सांगली और कोल्हापुर एक्सचेंज में भी पानी प्रवेश कर गया है। सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिले भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 

इसी प्रकार, लगातार जारी वर्षा की वजह से केरल के कई क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। इसकी वजह से सेवाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए डीजल खरीदने में भारी खर्च हुआ है। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने CMD BSNL को व्हाट्सएप्प मैसेज कर महाराष्ट्र और केरल सर्किल के लिए तत्काल आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे कि BSNL की सेवाएं बाधित न हो।