Hindi translation of "Together with the General Strike, organise demonstrations tomorrow."
आम हड़ताल के साथ साथ, कल प्रदर्शन भी आयोजित करें...
कल, 08-01-2020 को आम हड़ताल आयोजित करने के साथ ही, विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का भी CHQ सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स का आव्हान करता है। इन प्रदर्शनों का उपयोग हमारे द्वारा, नरेंद्र मोदी सरकार की कॉर्पोरेट परस्त और कर्मचारी विरोधी नव उदारवादी नीतियों का विरोध स्पष्ट करने हेतु किया जाना चाहिए। हड़ताल में शामिल मुद्दों पर भी प्रकाश डाला जाए। सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज़ से अनुरोध है कि हड़ताल और प्रदर्शन, दोनों ही, प्रभावी रूप से आयोजित करें। रिपोर्ट्स और फोटोज CHQ को तत्काल प्रेषित करें।
bsnleuchq@gmail.com 