17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Time is running out and strike will become unavoidable - AUAB meeting decides to inform the government."

वक्त गुजरता जा रहा है, हड़ताल सुनिश्चित रूप से होगी- सरकार को सूचित करने का AUAB की मीटिंग में निर्णय..

AUAB की कल मीटिंग सम्पन्न हुई। कॉम चंदेश्वर सिंह,GS, NFTE व Chairman, AUAB ने अध्यक्षता की। कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU व Convenor, AUAB ने सभी का स्वागत किया और मीटिंग में चर्चा हेतु एजेंडा प्रस्तुत किया। मीटिंग में BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, AIGETOA, BSNL MS व BSNL OA के जनरल सेक्रेटरीज या उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। मीटिंग में AUAB द्वारा प्रस्तुत डिमांड्स के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। मीटिंग में यह आकलन किया गया कि 4G स्पेक्ट्रम और वास्तविक वेतन पर पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन के मुद्दे पर समुचित प्रगति हुई है। साथ ही, मीटिंग इस निष्कर्ष पर पहुंची कि 3rd पे रिवीजन और पेंशन रिवीजन के मसले पर उल्लेखनीय प्रगति नही हुई है। यह भी निष्कर्ष निकाला गया कि इन मांगों के निराकरण के लिए उपलब्ध समय केवल फरवरी 2019 तक ही है और पार्लियामेंट इलेक्शन की घोषणा भी मार्च 2019 में कभी भी हो सकती है। एक बार चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद आचार संहिता प्रभावशील हो जाएगी और उसके बाद किसी भी मांग का निराकरण संभव नही होगा। उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि गवर्नमेंट को यह सूचित कर दिया जाना चाहिए कि AUAB पुनः हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगी। यह भी निर्णय लिया गया कि AUAB एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से व्यक्तिगत रूप से मिल कर उन्हें इस बाबद सूचित करें।