Hindi translation of "Three day strike from 18-02-2019 - CHQ directs to conduct emergency Circle and District Executive Committee meetings, for planning and successfully organising the strike."
18.02.2019 से तीन दिवसीय हड़ताल- हड़ताल की सफलता हेतु रूपरेखा तय करने के लिए आपातकालीन (इमरजेंसी) सर्किल और डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग आयोजित करने के CHQ के निर्देश..
AUAB द्वारा तीन दिवसीय हड़ताल का आव्हान किया गया है, जो 18.02.2019 से शुरू होगी। इस हड़ताल के लिए बेहद गंभीरता के साथ तैयारी करना होगी। अतः हड़ताल की सफलता हेतु प्रभावी रूप से योजना बनाने के लिए CHQ निर्देशित करता है कि BSNLEU की सर्किल और डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग शीघ्र आयोजित की जाए। चूंकि ज्यादा समय शेष नही है, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग, आपातकालीन मीटिंग के रूप में आयोजित करें। मीटिंग की रिपोर्ट CHQ को प्रेषित करें।
bsnleuchq@gmail.com 