20 - Feb - 2021

Hindi translation of "Those who run recreation club, in the name of trade union, cannot ridicule BSNLEU anymore."

ट्रेड यूनियन के नाम पर मनोरंजन क्लब चलाने वाले, अब BSNLEU का उपहास नही कर सकेंगे...

IDA फ्रीजिंग के प्रकरण में माननीय केरल उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई जब समापन की ओर थी, सहायक महाधिवक्ता (Assistant Solicitor General) को आभास हो गया था कि  न्यायालय का फैसला BSNLEU के पक्ष में ही होगा। अतः, उनके निर्देश पर, DPE ने स्पष्टीकरण जारी किया कि IDA फ्रीजिंग वर्कमैन पर लागू नही होगा।  BSNLEU द्वारा यह दावा किया गया कि, उनके द्वारा न्यायालय में दायर प्रकरण की वजह से निर्मित दबाव की वजह से ही, DPE द्वारा यह स्पष्टीकरण जारी किया गया। इसके तुरंत पश्चात, कुछ लीडर्स , जो ट्रेड यूनियन के नाम पर मनोरंजन क्लब चला रहे हैं, ने व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से BSNLEU का उपहास करना शुरू कर दिया। लेकिन, अब यह साबित हो गया है कि BSNLEU एक चैंपियन यूनियन है, जो कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती है।