17 - Sep - 2020

Hindi translation of "This is the last opportunity for the revival of BSNL - says Shri Ravi Shankar Prasad, Hon'ble Minister for Communications, to the leaders of the unions and associations."

BSNL के रिवाइवल के लिए यह अंतिम अवसर है... कहा श्री रविशंकर प्रसाद, माननीय संचार मंत्री ने यूनियन्स और एसोसिएशन्स के लीडर्स से....
आज संचार भवन में श्री रविशंकर प्रसाद, माननीय संचार मंत्री और BSNL की यूनियन्स और एसोसिएशन्स के बीच मीटिंग आयोजित की गई। माननीय मंत्री महोदय के अलावा श्री अंशु प्रसाद, सेक्रेटरी टेलीकॉम, श्री नवनीत गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी (Admn), श्री अरविंद वडनेरकर, डायरेक्टर (एच आर), BSNL भी उपस्थित थे। मीटिंग में कॉम पी अभिमन्यु, जीएस और कॉम स्वपन चक्रबोर्ती, डिप्टी जीएस ने BSNLEU का प्रतिनिधित्व किया। AUAB की ओरसे माननीय मंत्री महोदय को पुष्पगुच्छ (bouquet) दिया गया। अपने उद्बोधन में, माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि कैबिनेट द्वारा अनुमोदित BSNL रिवाइवल पैकेज, PSU के पुनरुद्धार हेतु अंतिम अवसर है और सभी को BSNL का जल्द से जल्द रिवाइवल सुनिश्चित करना चाहिए। मंत्रीजी ने पुनः दोहराया कि उन्होंने काफी सोच समझ कर स्पष्ट रूप से कहा है कि BSNL बंद नही होगा, विनिवेश नही होगा और किसी भी थर्ड पार्टी को सौंपा नही जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि BSNL के पास अथाह संपदा है जिसका मुद्रीकरण किया जा सकता है।  माननीय मंत्री महोदय ने आगे यह भी कहा कि विभिन्न विभागों को BSNL की सेवाओं का उपयोग करने हेतु अनुरोध किया जाएगा। VRS के संबंध में उन्होंने बार बार यही कहा कि इसे सफल बनाना चाहिए। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस, BSNLEU और कन्वेनर AUAB ने माननीय मंत्रीजी को उनके द्वारा  BSNL के रिवाइवल पैकेज को कैबिनेट से अनुमोदित कराने हेतु किए गए भरसक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह संज्ञान में लाया कि BSNL की सुदृढ़ता के लिए पूर्व में BSNL की यूनियन्स और एसोसिएशन्स द्वारा "कस्टमर डिलाइट ईयर", "सर्विस विथ ए स्माइल", और "बीएसएनएल एट योर डोर स्टेप" जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए गए थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि BSNL के पुनरुत्थान हेतु अब भी ऐसे ही कदम उठाए जाएंगे। कॉम पी अभिमन्यु ने यह भी संज्ञान में लाया कि माननीय मंत्री महोदय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि VRS पूर्ण रूपेण स्वैच्छिक होगा। जबकि, कर्मचारियों में यह कह कर भय निर्मित करने की कोशिश की जा रही है कि VRS के क्रियान्वयन पश्चात रिटायरमेंट की आयु सीमा घटा कर 58 वर्ष कर दी जाएगी, उन्होंने शिकायत दर्ज की। कॉम चंदेश्वर सिंह, GS, NFTE और चेयरमैन, कॉम सेबेस्टियन,GS, SNEA, कॉम एस सिवकुमार,GS, AIBSNLEA और कॉम सुरेश कुमार,GS, BSNL MS ने भी BSNL के रिवाइवल के संबंध में विभिन्न मुद्दों को उठाया।