17 - Sep - 2020

Hindi translation of "The two-day Central Executive Committee meeting of BSNLEU started at Vadodara."

 

BSNLEU की 2 दिवसीय सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग की वडोदरा में शुरुआत..
BSNLEU की 2 दिवसीय सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग आज वडोदरा में प्रारंभ हुई। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस द्वारा यूनियन का लाल ध्वज फहराने के साथ ही मीटिंग की जोशपूर्ण शुरुआत हुई। स्वागत समिति की ओर से कॉम डी के बाकुत्रा, सीएस, गुजरात ने सभी का स्वागत किया। कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, डिप्टी जीएस ने CHQ की ओर से स्वागत भाषण दिया। कॉम के. हेमलता, अध्यक्ष, CITU ने उद्घाटन उद्बोधन दिया। अपने एक घंटे के उद्बोधन में कॉम के.हेमलता ने वर्तमान में भारत और साथ ही विश्व भर में जारी आर्थिक संकट के मूल कारणों को समझाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किस तरह धर्म, क्षेत्र और जाति आदि के आधार पर वर्किंग क्लास को बांटा जा रहा है। तत्पश्चात कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने गतिविधियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद CEC मेंबर्स द्वारा चर्चाओं की शुरुआत हुई। CAA,NPR और NRC के विरोध में और साथ ही नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के वेज निगोशिएशन्स की शीघ्र शुरुआत की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। मीटिंग जारी है।