Hindi translation of "The status of the case filed by BSNLEU, in the Hon’ble High Court of Kerala, against the freezing of the IDA."
IDA फ्रीजिंग के विरोध में BSNLEU द्वारा माननीय केरल उच्च न्यायालय में दायर प्रकरण की वर्तमान स्थिति...
BSNL के स्थायी अभिवक्ता ( standing counsel ) ने 09.02.2021 को माननीय केरल उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, BSNL प्रबंधन और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की मान्यता प्राप्त यूनियन्स के प्रतिनिधियों के बीच हस्ताक्षरित वेतन पुनरीक्षण समझौते के अनुसार IDA में वृद्धि का भुगतान DPE द्वारा, समय समय पर, IDA रेट्स प्रसारित किए जाने पर ही होगा। आगे यह भी कहा गया है कि DPE द्वारा 01.10.2020 से संशोधित IDA रेट्स घोषित नही किए गए हैं। BSNLEU के अधिवक्ता ने सूचित किया है कि उनके द्वारा प्रकरण में शीघ्र सुनवाई हेतु कदम उठाए जा रहे हैं।
bsnleuchq@gmail.com 