24 - Jul - 2025

Hindi translation of "The historic 11th All India Conference of BSNLEU ended jubilantly."

BSNLEU का ऐतिहासिक 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कोयंबटूर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित BSNLEU का ऐतिहासिक 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से चुनाव के साथ संपन्न हो गया। सम्मेलन में वेतन संशोधन, बीएसएनएल के पुनरुद्धार, सरकार की कर्मचारी-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों के साथ-साथ नॉन एक्ज़िक्यूटिव कर्मचारियों के विभिन्न मानव संसाधन मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। आंदोलन को और अधिक जोश के साथ आगे बढ़ाने के निर्णय लिए गए। पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। साथी  एम. विजयकुमार (केरल) को अध्यक्ष, साथी  अनिमेष मित्रा को महासचिव, साथी  गणेश हिंगे को उप-महासचिव और साथी  इरफान पाशा को कोषाध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान महासचिव साथी  पी. अभिमन्यु को उपाध्यक्ष चुना गया, जिन्होंने एक जोरदार समापन भाषण दिया, जिसका प्रतिनिधियों ने गगनभेदी नारों से स्वागत किया।