Hindi translation of "The Hindu newspaper prominently publishes BSNLEU's letter written to Shri Ashwini Vaishnav, Minister of Communications.
’द हिंदू’ अखबार ने संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को लिखे BSNLEU के पत्र को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
BSNLEU ने संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि बीएसएनएल वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क का उपयोग करके अपनी 4G सेवा शुरू कर सके। BSNLEU ने बीएसएनएल से ग्राहकों के बड़े पैमाने पर पलायन को रोकने के लिए मीडिया के माध्यम से यह सुझाव दिया है। BSNLEU के इस पत्र को मुख्यधारा के अखबारों में व्यापक कवरेज मिली है। ईटी टेलीकॉम और फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अखबारों के बाद, ‘द हिंदू’ अखबार ने आज BSNLEU के पत्र को प्रमुखता से कवर किया है। हमने ‘द हिंदू’ की रिपोर्टिंग को पुन: प्रस्तुत किया हैं।
bsnleuchq@gmail.com 