Hindi translation of "The GDP growth of India tumbles further – at 4.5%, it is the lowest in the 6 ½ years."
भारत की जीडीपी वृद्धि दर में और गिरावट- 4.5% के साथ, विगत 6.5 वर्षों में अपने न्यूनतम पर...
भारत आर्थिक संकट की गिरफ्त में होने से इसकी जीडीपी में गिरावट जारी है। जुलाई-सितंबर की तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर गिर कर 4.5% रह गई है। मार्च, 2013 के बाद, यानी विगत 6.5 वर्षों में, जीडीपी की यह वृद्धि दर न्यूनतम है। ज्ञातव्य है कि विगत तिमाही, यानी अप्रैल से जून 2019 के बीच जीडीपी वृद्धि दर 5% थी। यह सुनिश्चित है कि अगली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर गिर कर 4% तक आ सकती है। यह बेहद चिंताजनक है कि भारत, जो कि कुछ वर्षों पूर्व तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था था, अब खस्ताहाल स्थिति में है। किसी राजनीतिक आलोचक ने सही ही कहा है कि, आज भारत की अर्थव्यवस्था ICU में है।
bsnleuchq@gmail.com 