17 - Sep - 2020

Hindi translation of "The families are of contract and casual workers are in starvation - GS, BSNLEU, tells the Director (Finance) and demands immediate releasing of funds."

कॉन्ट्रैक्ट और कैज्युअल वर्कर्स के परिवार भूखों मरने की स्थिति में- महासचिव , BSNLEU ने डायरेक्टर (फाइनेंस) से कहा और फंड्स जारी करने की मांग की...
सम्पूर्ण देश मे कॉन्ट्रैक्ट और कैज्युअल वर्कर्स के वेजेस के भुगतान में बेहद विलंब हुआ है। कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा फंड्स जारी नही किए जाने से विगत 4 माह से वर्कर्स को वेजेस का भुगतान नही हुआ है। BSNLEU द्वारा इस संबंध में पत्र लिख कर डायरेक्टर (फाइनेंस) का ध्यान आकृष्ट किया जा चुका है। इसी क्रम में आज कॉम पी अभिमन्यु, जीएस, श्री एस के गुप्ता, डायरेक्टर (फाइनेंस) से मिले और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डायरेक्टर (फाइनेंस) को बताया कि कॉन्ट्रैक्ट और कैज्युअल वर्कर्स के परिवारों में भुखमरी के हालात निर्मित हो गए हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि इस सम्बंध में यथोचित कार्यवाही कर  सर्कल्स को शीघ्र फंड्स जारी किए जाएं। डायरेक्टर (फाइनेंस) ने इस पर कहा कि उन्हें भी वर्कर्स के प्रति सहानुभूति है किंतु कॉर्पोरेट ऑफिस में फंड्स का जबरदस्त अभाव है। उन्होंने आश्वासित किया कि वें इस संबंध में यथोचित कार्यवाही करेंगे।