17 - Sep - 2020

Hindi translation of "The Extended Central Executive Committee meeting of BSNLEU starts amidst great enthusiasm."

BSNLEU की एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग की उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य शुरुआत...
BSNLEU की एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग अदम्य उत्साह के साथ पुणे में प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय ध्वज कॉम एन के नलावड़े, सर्किल सेक्रेटरी, महाराष्ट्र और सीएचक्यू उपाध्यक्ष द्वारा फहराया गया। यूनियन का लाल ध्वज कॉम जे संपथ राव, सीएस, तेलंगाना और एजीएस द्वारा फहराया गया। संगठन के वरिष्ठ कॉमरेड्स द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ मीटिंग प्रारंभ हुई। कॉम अनिमेष मित्रा, अध्यक्ष ने मीटिंग की अध्यक्षता की। कॉम एन के नलावड़े, सर्किल सेक्रेटरी, महाराष्ट्र और सीएचक्यू उपाध्यक्ष एवं कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, डिप्टी जीएस ने सभी का स्वागत किया। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने अपने उद्बोधन में BSNL में विद्यमान वित्तीय संकट और साथ ही BSNL के रिवाइवल हेतु किए जाने वाले उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मीटिंग को पुणे के PGM श्री अरविंद वडनेरकर ने भी संबोधित किया। मध्यान्ह में जिला सचिवों द्वारा अपने विचारों की प्रस्तुति शुरू हुई, जो जारी रहेगी।