15 - Feb - 2021

Hindi translation of "The budget is "For The Rich, Of The Rich, By The Rich".

यह बजट "अमीरों के लिए, अमीरों का, अमीरों के द्वारा " है ।

 

बजट पर हो रही बहस में शामिल होते हुए श्री पी चिदंबरम ने कहा, यह बजट "अमीरों के लिए, अमीरों का, अमीरों के द्वारा " है । इसमें भारत की गरीब जनता के लिए कुछ भी नही है, जो लगातार परेशानी झेल रही है। यह बजट उन एक प्रतिशत लोगों के लिए है, जो भारत की 73% संपदा (wealth) को नियंत्रित करते हैं।

  

उन्होंने आगे कहा, " दुनिया के प्रत्येक अर्थशास्त्री ने कहा है कि हमें मांग में वृद्धि हेतु प्रोत्साहित करना होगा और मांग वृद्धि के प्रोत्साहन का सही तरीका है कि लोगों के हाथों में पैसा दिया जाए। उस दिशा में, यह सरकार विफल रही है। मैं यह आरोप दोहराता हूँ। आप विगत 36 महीनों के सबक से अभी भी सिख नही पा रहे हैं। मुझे भय है कि आपके सबक नही सिख पाने के फलस्वरूप आगामी 12 माह और बर्बाद हो जाएंगे और गरीब परेशान और अधिक परेशान होगा।" यह कहा, भूतपूर्व वित्त मंत्री ने संसद के उच्च सदन में।

 

[ स्त्रोत- PTI dated 11-02-2021]