17 - Sep - 2020

Hindi translation of "The AUAB to hold it's emergent meeting tomorrow."

AUAB की आकस्मिक मीटिंग कल होगी...

कल 11.00 am पर BSNL MS के कार्यालय में AUAB की आकस्मिक मीटिंग होगी। कर्मचारियों को माह फरवरी 2019 का वेतन नही दिए जाने के लिए  बीएसएनएल कॉर्पोरेट मैनेजमेंट और DoT जिम्मेदार है। कर्मचारियों द्वारा किए गए बेहद कड़े विरोध के बावजूद अभी तक कॉर्पोरेट मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को वेतन देने हेतु कोई प्रयास नही किए हैं । यह उदासीनता स्वीकार योग्य नही है। इस के अलावा कॉर्पोरेट मैनेजमेंट ने एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के लीडर्स को 3 दिवसीय हड़ताल आयोजित करने में उनकी भूमिका के लिए शो कॉज नोटिस देना शुरू कर दिया है। मैनेजमेंट ने यह भी सूचित किया है कि 3 दिवसीय हड़ताल में शामिल होने के लिए ब्रेक इन सर्विस की कार्यवाही की जाएगी। कल AUAB की मीटिंग होने जा रही है, मीटिंग में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आगामी कार्यवाही हेतु रूपरेखा तय करने का निर्णय लिया जाएगा।