17 - Sep - 2020

Hindi translation of "The 3 day hunger strike from 20th November, 2019 stands postponed."

20 नवंबर 2019 से होने वाली 3 दिवसीय भूख हड़ताल स्थगित.

कल AUAB और डायरेक्टर (HR) के मध्य हुई चर्चा के परिणाम बिल्कुल भी संतोष जनक नही है। केवल एक आश्वासन भर दिया गया है कि वेतन का भुगतान 28 को होगा। फिर नवंबर के वेतन का क्या होगा ? कोई जवाब नही। सबसे महत्वपूर्ण , रिकवरी प्रेषित करने के मुद्दे पर कोई  प्रगति नही, जिसकी वजह से कर्मचारी बेहद व्यथित हैं। साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस बाबद भी कोई प्रगति नही। VRS ऑप्टीज से जुड़ी किसी भी समस्या में कोई प्रगति नही। रिटायरमेंट की उम्र घटा कर 58 वर्ष किए जाने के सम्बंध में क्या हुआ ? सुपरएन्युएशन बेनिफिट बाबद क्या आश्वासन दिया गया ? BSNL मैनेजमेंट  केवल अपनी चमड़ी बचा रहा है, किन्तु कर्मचारियों की समस्याओं को ले कर चिंतित नही है। बहरहाल, AUAB के घटकों में 3 दिवसीय भूख हड़ताल पर जाने के मामले में आम सहमति नही है। अतः, 20 नवंबर, 2019 से होने वाली 3 दिवसीय भूख हड़ताल स्थगित की जाती है। BSNLEU भविष्य की रणनीति पर  निर्णय ले कर शीघ्र सूचित करेगी।