02 - Sep - 2021

Hindi translation of "The 3 day dharna programme of AUAB, at Jantar Mantar, postponed due to heavy rains."

जंतर मंतर पर आयोजित एयूएबी-AUAB का 3 दिवसीय धरना  कार्यक्रम दिल्ली में भारी बारिश के कारण स्थगित किया गया है ।

एयूएबी-AUAB ने 6 सितंबर, 2021 से जंतर मंतर में 3 दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया था। हालांकि, दिल्ली में भारी बारिस हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने मेट्रोलॉजिकल विभाग के हवाले से अनुमान किया है की 6 सितंबर से भारी बारिश होगी और इसके बारे में चेतावनी दी है । इसके संदर्भ में  एयूएबी-AUAB ने  3 दिवसीय धरना कार्यक्रम को 2 सप्ताह तक स्थगित करने का फैसला किया है। धरना  कार्यक्रम अब 21 वीं, 22 वीं और 23 सितंबर, 2021 पर आयोजित किया जाएगा।