04 - Sep - 2023

Hindi translation of "The 2 day Extended meeting of the BSNLWWCC started at New Delhi today."

बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी की दो दिवसीय विस्तारित बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई।

बीएसएनएल वर्किंग वीमेंस को-ऑर्डिनेशन कमिटी की दो दिवसीय विस्तारित बैठक आज और कल नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। बैठक के.जी. बॉस भवन में चल रही है। बैठक की शुरुआत सुबह 11:00 बजे हुई । बैठक की अध्यक्षता सीएचक्यू उपाध्यक्ष साथी रमादेवी कर रही हैं। साथी के.एन.ज्योतिलक्ष्मी, संयोजक ने सभी का स्वागत किया। महासचिव, साथी पी. अभिमन्यु ने उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने वेज रिवीजन, बीएसएनएल के 4G/5G के आरंभ में देरी जैसे अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंने बीएसएनएल के प्रति सरकार की भेदभावपूर्ण नीति जिसके परिणामस्वरूप बीएसएनएल घाटे में चलने वाली कंपनी बन गई है पर भी विस्तार से बात की। भोजनावकाश के बाद समिति के सदस्यों का विचार-विमर्श शुरू हुआ जो जारी है।