Hindi translation of "The 2 day All India Conference of BSNLCCWF started enthusiastically at Kolkata."
बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ का दो दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन कोलकाता में उत्साहपूर्वक शुरू हुआ।
बीएसएनएल कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स फेडरेशन (बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ) का चौथा अखिल भारतीय सम्मेलन आज कोलकाता में उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत साथी वी.ए.एन. नंबूदिरी, अध्यक्ष, बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ द्वारा संघ ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ के महासचिव साथी अनिमेष मित्रा ने सभी का स्वागत किया। सीटू की अध्यक्ष साथी के. हेमलता ने उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें उन्होंने सरकार की मजदूर विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा आयोजित किए जा रहे एकजुट संघर्षों के बारे में बताया। BSNLEU के महासचिव साथी पी.अभिमन्यु ने सम्मेलन को संबोधित किया और बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा कोंट्रेक्ट वर्कर्स पर किए जा रहे हमलों पर विस्तार से बात की। साथी अनादि साहू, महासचिव, सीआईटीयु, पश्चिम बंगाल राज्य और साथी संजीब बनर्जी, एआईबीडीपीए के सहायक महासचिव ने सम्मेलन को संबोधित किया और शुभकामनाएं दीं। भोजनावकाश के बाद प्रतिनिधियों का सत्र शुरू हुआ जो चल रहा है। सम्मेलन का समापन कल शाम को होगा।
bsnleuchq@gmail.com 