17 - Sep - 2020

Hindi translation of "The 14th Congress of the TUI of Transports and Communications is successfully concluded."

TUI ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्स की 14वीं कांग्रेस का सफलता पूर्वक समापन...

TUI ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्स की इस्तांबुल कांग्रेस का आज सफलता पूर्वक समापन हुआ। कांग्रेस कल शुरू हुई थी। इसमें विभिन्न राष्ट्रों में ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन्स सेक्टर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। श्रमिकों के जीवनयापन की स्थिति की दुरावस्था, बढ़ता कार्यभार, वेतन में रुकावटें, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा के मापदंडों में कटौती जैसी समस्याएं सभी राष्ट्रों में व्यापक रूप से विद्यमान है। कांग्रेस ने इन सभी मुश्किलों से निपटने के लिए रूपरेखा (ब्लू प्रिंट) तैयार की है।

TUI की 23 सदस्यीय सेक्रेटेरिएट के चुनाव सर्वानुमति से सम्पन्न हुए।टर्की के कॉम अली रिजा और चिली के कॉम रिकार्डो और क्रमशः महासचिव और अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस का निर्वाचन कम्युनिकेशन्स सेक्टर के कन्वेनर के रूप में हुआ।