18 - Dec - 2020

Hindi translation of "Terms and conditions for the GTI of Non-Executives - CEC members are requested to convey their views."

नॉन एग्जीक्युटिव्ज के GTI के लिए  नियम और शर्तें- CEC मेंबर्स से अनुरोध है कि वें अपने विचारों (views) से अवगत कराएं....

BSNLEU द्वारा निरंतर रूप से निर्मित दबाव की वजह से मैनेजमेंट ने  नॉन एग्जीक्युटिव्ज के लिए ग्रुप टर्म इश्युरंस(GTI) लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी प्रक्रिया के तहत, मैनेजमेंट ने मान्यता प्राप्त यूनियन्स को LIC के प्रस्ताव प्रेषित किए हैं और उनके विचार (व्यूज) मांगे हैं। LIC का पत्र, जिसमें GTI पर उनके नियम और शर्तों का उल्लेख है, संलग्न है।  मोटे तौर पर नियम और शर्तें निम्नानुसार है :-


a..पालिसी की राशि रु.20 लाख होगी।

b..18 वर्ष से 50 वर्ष की आयु के बीच के नॉन एग्जीक्युटिव्ज के लिए प्रीमियम की दर रु 1.80 प्रति रु एक हजार + GST प्रति वर्ष रहेगी। यह राशि रु 3,600/- + GST प्रति वर्ष बनती है।

c..51 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के बीच के नॉन एग्जीक्युटिव्ज के लिए प्रीमियम की दर रु 7.70 प्रति रु एक हजार + GST प्रति वर्ष रहेगी। यह राशि रु 15,400/- + GST प्रति वर्ष बनती है।

d..LIC चाहती है कि कम से कम    70% नॉन एग्जीक्युटिव्ज इस ग्रुप टर्म इश्युरंस योजना में शामिल हो जिससे कि उनके लिए यह व्यावहारिक (viable) हो सके। 


सर्किल सेक्रेटरीज और सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स, साथ ही इच्छुक साथियों से अनुरोध है कि वें LIC के पत्र का अवलोकन करें और अपने विचार (व्यूज) CHQ को ई-मेल द्वारा प्रेषित करें।