17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Telecom tariffs to rise in the 2nd half of financial year 2019-20 - says Edelweiss."

वित्तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी छः माही में दूरसंचार दरों में वृद्धि होगी- एडलवाइस ने कहा...
एडलवाइस की रिपोर्ट के अनुसार भारत में वित्तीय वर्ष 2019-20 की दूसरी छः माही में दूरसंचार सेवाओं की दरों में वृद्धि की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार दरों में वृद्धि की संभावना की वजह है मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाओं की पहुंच (penetration) में उल्लेखनीय वृद्धि, जो संतुष्टि के बिंदु (saturation point) के करीब है। यह BSNL के लिए अच्छी खबर है। ज्ञातव्य है कि रिलायंस जियो द्वारा लागू लागत से भी कम कीमत की वजह से  BSNL के राजस्व संग्रहण (collection) में तीव्रता के साथ गिरावट हुई और कंपनी गहरे वित्तीय संकट में आ गई। यदि दरें बढ़ती है, तो BSNL की वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा।

[ स्त्रोत : ET Telecom dt. 16-04-2019 ]