17 - Sep - 2020

Hindi translation of "TDSAT slaps on the face of TRAI for issuing order in favour of Reliance Jio."

रिलायंस जियो के हित में आदेश जारी करने के लिए TDSAT का TRAI के मुंह पर तमाचा.

ट्राई (टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा रिलायंस जियो के पक्ष में झुकाव प्रदर्शित करने के लिए BSNLEU ट्राई को आरोपित करती रही है। कल TDSAT (टेलीकॉम डिस्प्यूट्स सेटलमेंट एंड एपीलेट ट्रिब्यूनल ) द्वारा जारी आदेश हमारे आरोपों की पुष्टि करते हैं। ट्राई ने रिलायंस जिओ द्वारा जारी प्रिडेटरी प्राइसिंग (लागत से कम मूल्य पर सेवाएं देना) पर रोक तो लगाई ही नही, रिलायंस जियो के हितार्थ नए नियम भी बना दिए। ट्राई द्वारा जारी नए नियम के अनुसार ऐसी कोई भी कंपनी जिसका मार्केट शेयर 30% से कम है, प्रिडेटरी प्राइसिंग लागू कर सकती है। इस तरह के आदेश ट्राई ने रिलायंस जियो को लाभान्वित करने के लिए ही जारी किए थे। किंतु अब, TDSAT ने इस आदेश को खारिज कर दिया है।