17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Talks fail - AUAB decides to go ahead with the strike."

*वार्ता विफल- AUAB हड़ताल पर जाने के अपने निर्णय पर अडिग...*

आज CMD BSNL और डायरेक्टर (HR) ने AUAB के लीडर्स से मुलाकात की। AUAB के प्रतिनिधियों ने मैनेजमेंट को बताया कि उन्हें DoT द्वारा पूर्व में प्रस्तावित 5% फिटमेंट के साथ 3rd पे रिवीजन स्वीकार्य है। किन्तु उन्होंने मांग की कि DoT द्वारा यह कमिटमेंट लिखित में दिया जाए, जिससे कि AUAB हड़ताल स्थगित करने पर विचार कर सके। AUAB की इस मांग को भी स्वीकार नही किया गया। साथ ही, DoT ने DA न्यूट्रलायजेशन देने के अपने आश्वासन को भी डायल्यूट किया। DoT द्वारा मांग की जा रही है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के परिप्रेक्ष्य में AUAB हड़ताल वापस ले। सेक्रेटरी, टेलीकॉम ने शर्त रखी कि वें AUAB लीडर्स से हड़ताल वापस लेने की घोषणा के बगैर नही मिलेंगी। BSNL मैनेजमेंट से मीटिंग के तुरंत पश्चात AUAB के सभी महासचिवों ने चर्चा की और हड़ताल पर जाने का निर्णय यथावत रखा। आतंकी हमले के मद्दे नजर सेवाओं के मेंटेनेंस हेतु AUAB ने जम्मू कश्मीर सर्किल को हड़ताल से छूट देने का निर्णय लिया। AUAB का सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से हड़ताल पुरजोर तरीक़े से आयोजित करने का अनुरोध है।