04 - Feb - 2021

Hindi translation of "Take maximum efforts to successfully organise tomorrow's lunch hour demonstrations."

कल का प्रदर्शन सफलतापूर्वक  आयोजित करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करें....

प्रबंधन द्वारा, निर्धारित तिथि पर वेतन भुगतान न कर कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इसे स्वीकार नही किया जा सकता है। BSNLEU द्वारा, कल दिनांक 05-02-2021 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन करने का कॉल दिया गया है।  BSNLEU द्वारा, प्रबंधन पर हर माह निर्धारित तिथि पर वेतन भुगतान हेतु दबाव निर्मित करने के लिए और अधिक कड़े स्वरूप में संघर्ष करने की योजना भी बनाई जा रही है। अतः, CHQ, सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से आव्हान करता है कि कल भोजन अवकाश प्रदर्शन में अधिक से अधिक साथियों को शामिल करें।