08 - Feb - 2023

Hindi translation of "Take legal action to vacate the stay for declaring the Special JTO LICE results – BSNLEU demands to the Director (HR).

विशेष जेटीओ एलआईसीई परिणाम घोषित करने के लिए स्टे हटाये जाने के लिए कानूनी कार्रवाई करें - BSNLEU निदेशक (एचआर) से मांग करता है ।

साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव और साथी इरफ़ान पाशा, कोषाध्यक्ष ने आज श्री अरविंद वाडनेरकर, निदेशक (मानव संसाधन) से मुलाकात की और विशेष जेटीओ एलआईसीई परिणामों की घोषणा न करने पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। परीक्षा 18.12.2022 को आयोजित की गई थी।  लेकिन, पीडब्ल्यूडी आरक्षण मामले में माननीय प्रिंसिपल CAT द्वारा जारी स्टे ऑर्डर के कारण परिणाम घोषित नहीं किया जा सका।  मामले को 31.01.2023 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था।  लेकिन, उस दिन सुनवाई नहीं हुई।  दोबारा, मामला 07.02.2023 के लिए सूचीबद्ध किया गया था।  फिर से सुनवाई नहीं हुई और मार्च, 2023 तक के लिए सुनवाई मुल्तवी की गई है। हमें यकीन नहीं है कि मामले की सुनवाई मार्च में भी होगी या नहीं।  इसलिए, आज की बैठक में BSNLEU ने निदेशक (एचआर) से मांग की है कि, बीएसएनएल प्रबंधन को स्टे हटाये जाने के लिए माननीय प्रिंसिपल CAT, नई दिल्ली में एक याचिका दायर करनी चाहिए। BSNLEU ने इस मुद्दे पर निदेशक (मानव संसाधन) को लिखा पत्र सौंपा।  निदेशक (मानव संसाधन) ने कहा कि कॉर्पोरेट कार्यालय किसी भी समय विशेष जेटीओ एलआईसीई परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  उन्होंने  स्टे हटाये जाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने के BSNLEU के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया।