15 - Feb - 2021

Hindi translation of "Sufferings of the DR JEs posted in far-flung areas, due to non-getting of transfers."

स्थानांतरण न होने से, सुदूर क्षेत्रों में पदस्थ DR JEs की परेशानियां...

 

BSNLEU ने, DR JEs द्वारा, उनके सर्कल्स में  निर्धारित सेवाकाल अवधि पूर्ण करने के बावजूद उनके नियमान्तर्गत स्थानांतरण न होने से, उन्हें हो रही परेशानियां और व्यथा का उल्लेख करते हुए निदेशक (HR) BSNL को पत्र लिखा है। BSNLEU का पत्र देखने के बाद, दूरस्थ मिजोरम एसएसए, NE-I सर्किल में पदस्थ DR JEs ने, बर्मा की सीमा से लगे सर्किल में 7 साल का सेवाकाल पूर्ण करने के बावजूद स्थानांतरण न होने से, उन्हें हो रही परेशानियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए, महासचिव, BSNLEU को पत्र लिखा है। यह वाकई तकलिफप्रद है कि संबंधित जिम्मेदार, DR JEs की परेशानियों का संज्ञान नही ले रहे हैं और उनके द्वारा समस्या का निदान भी नही किया जा रहा है। BSNLEU, इस मुद्दे के शीघ्र निदान हेतु, जोरदार तरीके से कार्यवाही करेगी। पीड़ित DR JEs द्वारा, BSNLEU को प्रेषित पत्र के अंश इस वेबसाइट पर प्रस्तुत किए गए हैं।