Hindi translation of "Successfully organise tomorrow's hunger strike in all the places – the All India Centre of BSNLEU, calls on the employees."
कल होने वाली भूख हड़ताल, सभी स्थानों पर सफलता पूर्वक आयोजित करें- BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर का सभी कर्मचारियों को आव्हान....
BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर की ऑनलाइन मीटिंग आज 11:00 am पर हुई। कल केंद्रीय उप श्रमायुक्त के साथ संपन्न समझौता वार्ता की समीक्षा की गई। उक्त समझौता बैठक में, BSNL प्रबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले AGM(SR), यह भी नही बता पाए कि जनवरी, 2021 के वेतन का भुगतान कब तक होगा। इन परिस्थितियों के मद्दे नजर, ऑल इंडिया सेन्टर ने, कल सभी स्थानों पर पुरजोर तरीके से भूख हड़ताल आयोजित करने का निर्णय लिया। अतः, सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि अंतिम क्षणों तक आवश्यक प्रयास करें। कल के कार्यक्रम के फोटोज और रिपोर्ट्स CHQ को प्रेषित करें।
bsnleuchq@gmail.com 