09 - Aug - 2021

Hindi translation of "Submitting options for BSNL Employees Medical Insurance Policy – complaints taken to the notice of the GM(Admn.)."

बीएसएनएल कर्मचारी चिकित्सा बीमा पॉलिसी (BSNL Employees Medical Insurance Policy) के विकल्प जमा करने के बारे में शिकायतों के प्रति जनरल मेनेजर (एडमिन)-General Manager (admin)  का ध्यान आकर्षित किया गया । जनरल मेनेजर (एडमिन)-General Manager (admin) ने संज्ञान लिया ।

 

बीएसएनएल कर्मचारी चिकित्सा बीमा पॉलिसी-BSNL Employees Medical Insurance Policy के विकल्प जमा करने के लिए ईआरपी-ERP दिनांक 07.08.2021 से विंडो खोली गई है ताकि कर्मचारियों को बीएसएनएल कर्मचारी चिकित्सा बीमा पॉलिसी में शामिल होने के लिए तैयार किया जा सके। यह विंडो 16-08-2021 तक खुली रहेगी। विकल्प जमा करने में कर्मचारियों को हो रही दिक्कतों के संबंध में सीएचक्यू-CHQ के ध्यान में कुछ शिकायतें लाई गई हैं। जनरल सेक्रेटरी साथी पी. अभिमन्यु-General Secretary, Com. P. Abhimanyu ने आज जनरल मेनेजर, (एडमिन) श्री एसपी सिंह-General Manager (admin) Shri SP सिंह से बात की और उन्हें इन परेशानियों से अवगत कराया है। जनरल मैनजरने इनकी जांच करने का आश्वासन दिया है। बीएसएनएल कर्मचारी चिकित्सा बीमा पॉलिसी से संबंधित ऑनलाइन विकल्प और अन्य दस्तावेजों का प्रयोग करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश  सीएचक्यू की वेबसाइट-www.bsnleu.in पर अपलोड किए गए हैं।