17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Submitting option to change union membership will take place from 16th June, to 15th July, 2020.."

यूनियन मेम्बरशिप परिवर्तन हेतु ऑप्शन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 16 जून से  15 जुलाई, 2020 के बीच होगी..
BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा, यूनियन मेम्बरशिप परिवर्तन के संबंध में, पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार, कल दिनांक 03 जून, 2020 को, BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस ने पत्र जारी किया है। इस पत्र के अनुसार यूनियन मेम्बरशिप  परिवर्तन (सब्सक्रिप्शन कटौती) हेतु 16 जून से  15 जुलाई, 2020 के बीच ऑप्शन दिया जा सकता है। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि इसका संज्ञान लेवें व आवश्यक कार्यवाही करें। यह भी सूचित किया जाता है कि ऑप्शन प्रस्तुत कर यूनियन मेम्बरशिप  परिवर्तन हेतु अगली प्रक्रिया एक वर्ष पश्चात, 16 जून से 15 जुलाई, 2021 के बीच, ही होगी।