Hindi translation of Submission of memorandum to the MPs – Circle and district secretaries are requested to take prompt action.
सांसदों को ज्ञापन: सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से त्वरित कार्यवाही का अनुरोध...
AUAB की 06.07.2020 को सम्पन्न ऑनलाइन मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार संसद सदस्यों को BSNL द्वारा 4G सेवाओं की शीघ्र शुरुआत हेतु हस्तक्षेप और साथ ही कंपनी के त्वरित रिवाइवल सुनिश्चितता के अनुरोध के साथ ज्ञापन दिया जाना है। यह एक महत्वपूर्ण कार्य है, क्योंकि संसद सदस्यों का सहयोग BSNL के रिवाइवल की सुनिश्चितता में बेहद अहम होगा। अतः, सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें AUAB के अन्य घटकों से समन्वय स्थापित कर अपने अपने क्षेत्र के सांसदों को ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु शीघ्र कार्यवाही करें। ज्ञापन की प्रति संलग्न है।
bsnleuchq@gmail.com 