17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Strike is massive and total -Red salute to comrades."

हड़ताल पूर्ण रूप से सफल- सभी कॉमरेड्स को लाल सलाम...
AUAB के आव्हान पर 3 दिवसीय हड़ताल आज मध्य रात्रि 00.00 hrs से शुरू हो चुकी है। सभी एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज का हड़ताल को अद्भुत प्रतिसाद मिला है। लगभग लगभग सभी सर्कल्स में हड़ताल पूर्ण रूप से सफल है। DoT के  दम्भ भरे और मनमाने पूर्ण रुख का मुंहतोड़ जवाब बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया है। BSNLEU उन सभी लीडर्स और कॉमरेड्स को सैल्यूट करती है जिनके प्रयासों से हड़ताल जबरदस्त रूप से सफल रही है। इस ऐतिहासिक हड़ताल के माध्यम से सभी एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज ने बता दिया है कि किसी भी सूरत में वें सरकार को रिलायंस जियो को लाभ पहुंचाने के लिए बीएसएनएल को खत्म नही होने देंगे। BSNLEU अनुरोध करती है कि यह जोश और उत्साह आगामी 2 दिनों तक बना रहे।