17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Strike continues with the same intensity for the 2nd Day."

हड़ताल दूसरे दिन भी तीव्र उत्साह के साथ जारी...
BSNL के नॉन-एग्जीक्यूटिव्ज व  एग्जीक्यूटिव्ज की हड़ताल दूसरे दिन भी प्रथम दिन की तरह ही सफलता के साथ जारी है। देश भर से उत्साहपूर्ण रिपोर्ट्स प्राप्त हो रही है। सम्पूर्ण देश में सभी जगह सरकार द्वारा BSNL को 4G स्पेक्ट्रम आवंटन नही करने, BSNL के वित्तीय उन्नयन में अवरोध निर्मित करने एवं 3rd PRC का निराकरण नही करने के लिए सरकार की भर्त्सना करते हुए  प्रदर्शन किए गए। BSNLEU सभी कॉमरेड्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए अनुरोध करती है कि कल भी इतनी ही शिद्दत और जोश के साथ हड़ताल पर रहें।