Hindi translation of "Stoppage of deductions for LIC and PLI – General Secretary, BSNLEU, discusses with the GM (CA & ERP)."
एलआईसी और पीएलआई प्रीमियम की कटौती पर रोक - महासचिव, BSNLEU, ने जीएम (सीए और ईआरपी) के साथ चर्चा की हैं।
कॉरपोरेट कार्यालय ने सोसायटी, सहकारी स्टोर, एलआईसी, पीएलआई और क्लबों के संबंध में कर्मचारियों के वेतन से कटौती को रोकने के लिए दिनांक 06.01.2022 को पत्र जारी किया था । तुरंत, BSNLEU ने दिनांक 13.01.2022 को सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखा था जिसमें कटौती जारी रखने के औचित्य के बारे में बताया गया था । BSNLEU द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप, सोसाइटी, सहकारी स्टोरों और क्लबों के लिए कटौती बंद नहीं की गई है, वे जारी हैं। हालांकि एलआईसी और पीएलआई के लिए कटौती रोक दी गई है। महासचिव साथी पी.अभिमन्यु ने दिनांक 21.04.2022 को श्री सुरजीत मंडोल, जनरल मेनेजर (सीए और ईआरपी) के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और उनसे एलआईसी और पीएलआई कटौती जारी रखने का आग्रह किया। जनरल मेनेजर (सीए और ईआरपी) ने निर्णय की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है ।
bsnleuchq@gmail.com 