17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Stop the land scam in BSNL - BSNLEU writes to the Secretary, Telecom."

BSNL में जमीन घोटाले को रोकिए- BSNLEU ने सेक्रेटरी, टेलीकॉम को लिखा...
BSNLEU यह जान कर बेहद विचलित है कि रिवाइवल पैकेज के नाम पर BSNL के बेशकीमती लैंड पार्सल्स स्पेशल परपज वेहिकल (SPV) को स्थान्तरित  किए जा रहे हैं। इसके बदले में ये लैंड पार्सल्स SPV द्वारा नाममात्र मूल्य पर कॉर्पोरेट उद्यमियों को सौंप दिए जाएंगे। BSNLEU के अनुसार यह एक बहुत बड़ा जमीन घोटाला है। BSNLEU ने BSNL में इस   घोटाले को रोकने के लिए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए सेक्रेटरी, टेलीकॉम को लिखा है।