17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Status of renewal of MoUs with Union Bank of India and Canara Bank."

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक से MoUs के नवीनीकरण की स्थिति...
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक से हुए BSNL के MoUs की समयावधि खत्म हो चुकी है। BSNLEU द्वारा निरंतर रूप से प्रबंधन से MoUs के शीघ्र नवीनीकरण करने की मांग की जाती रही है, जिससे कि कर्मचारियों को बैंक से ऋण मिलता रहे। BSNLEU ने इस संबंध में पुनः GM(BFCI) को स्मरण कराया है और त्वरित कार्यवाही की मांग की है। कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, डिप्टी जीएस और कॉम गाकुल बोरा, ट्रेझरर ने कल BFCI सेक्शन के अधिकारियों से इस प्रकरण पर चर्चा की। उन्हें बताया गया कि BSNL प्रबंधन द्वारा MoUs के नवीनीकरण हेतु की गई पहल के प्रति यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से प्रतिसाद नही मिला है। लेकिन कैनरा बैंक ने जरूर उत्साह प्रदर्शित किया है। किन्तु उन्होंने अधिक ब्याज दर से लोन का प्रस्ताव रखा है। BSNL प्रबंधन ने उनसे कहा है कि वें प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों के साथ अपना प्रस्ताव लेकर आवें। कैनरा बैंक के अधिकारियों ने कहा है कि इस हेतु उनके मुम्बई स्थित मुख्यालय से अनुमति लेना होगी और इस प्रक्रिया में 10 दिन लगेंगे। BSNLEU इस प्रकरण के निराकरण हेतु प्रयास करती रहेगी।