03 - Feb - 2022

Hindi translation of "Status of holding the LICEs - General Secretary discusses with the Sr. GM (Estt.)."

*एलआईसीई आयोजित करने की स्थिति : महासचिव ने सीनियर जनरल मेनेजर (Estt.) के साथ चर्चा की ।

साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने आज सीनियर जनरल मेनेजर (Estt.) श्री सौरभ त्यागी से बात की और एलआईसीई के आयोजन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सीनियर जनरल मेनेजर (Estt.) ने बताया कि एलआईसीई को आयोजित करने के लिए फाइल पहले ही भर्ती शाखा को भेजी जा चुकी है। सीनियर जनरल मेनेजर (Estt.) ने आगे कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय कुछ दिन पहले ही दिया गया है। अब, उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आधार पर डीओपी एंड टी को आवश्यक अनुदेश जारी करने होंगे। सीनियर जनरल मेनेजर (Estt.) ने यह भी बताया गया है कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आधार पर डीओपी एंड टी से पत्र प्राप्त होने के बाद ही एलआईसीई के आयोजन पर कार्रवाई की जाएगी।