09 - Jan - 2021

Hindi translation of "Status of BSNLEU’s case in the Hon’ble Kerala High Court, against freezing of three instalments of IDAs.."

IDA के तीन इन्स्टालमेन्ट फ्रीजिंग के विरोध में BSNLEU द्वारा माननीय केरल उच्च न्यायालय में दायर प्रकरण की वर्तमान स्थिति (status)...

जैसा कि पूर्व में सूचित किया जा चुका है, BSNL के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के तीन IDA  इन्स्टालमेन्ट फ्रीजिंग के विरोध में BSNLEU द्वारा दायर पिटिशन की आज माननीय केरल उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। BSNLEU के अभिभाषक श्री व्ही व्ही सुरेश ने आज अपनी बहस पूर्ण की। किन्तु, सरकार की ओर से उपस्थित असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ने लिखित प्रत्युत्तर प्रस्तुत करने के लिए माननीय न्यायालय से 2 दिन की मोहलत हेतु निवेदन किया। माननीय न्यायालय ने इस निवेदन को स्वीकार किया। प्रकरण में अगले सप्ताह पुनः सुनवाई होगी।