Hindi translation of "State Bank of India loan to Adani - Protestors disrupt one day international cricket match held between India and Australia at Sydney."
अडानी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऋण - प्रदर्शनकारियों ने सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में व्यवधान उत्पन्न किया....
दो प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लेकर, जिस पर लिखा था “No $1 Billion Adani loan’ ("अडानी को 1 बिलियन डॉलर का ऋण न दें"), क्रिकेट मैदान की ओर दौड़े। वें, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय कॉर्पोरेट गौतम अडानी को क्वीन्सलैंड, ऑस्ट्रेलिया में कोयला खानों के लिए भारी भरकम ऋण दिए जाने का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अडानी को ऋण देने के विरोध में बैनर लिए क्रिकेट स्टेडियम के बाहर भी खड़े रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोयला खनन से विश्व प्रसिद्ध “Great Barrier Reef'' (पानी का बगीचा) को नुकसान पहुंचेगा जो की ऑस्ट्रेलिया के तट पर स्थित विश्व का सबसे बड़ा coral reef system (समुद्र के भीतर स्थित चट्टान/ प्रवाल ) है।
यह स्मृति में होना चाहिए कि 2014 में, श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने के तुरंत पश्चात, ऑस्ट्रेलिया में कोयला खनन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अडानी ग्रुप को 1 बिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया गया था। किंतु, कुछ आलोचकों द्वारा मोदी सरकार पर "क्रोनी कैपिटलिज्म" को बढ़ावा दिए जाने के आरोप लगाए जाने की वजह से यह ऋण अडानी को नही दिया जा सका था। यह सभी को ज्ञात है कि गौतम अडानी लंबे समय से श्री नरेंद्र मोदी के समर्थक रहे हैं।
[सौजन्य से: BUSINESS INSIDER INDIA dated 27.11.2020]
bsnleuchq@gmail.com 