31 - Jan - 2025

Hindi translation of "Solidarity with Cuba meeting held at New Delhi - BSNLEU participated."

क्यूबा के साथ एकजुटता पर नई दिल्ली में बैठक आयोजित - BSNLEU ने भाग लिया। 

क्यूबा के साथ एकजुटता के लिए राष्ट्रीय समिति द्वारा 28 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के सुरजीत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीआईटीयू, एटक, अखिल भारतीय किसान सभा जैसे विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने भाग लिया। BSNLEU ने भी भाग लिया। यह बैठक क्यूबा के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित की गई है। जैसा कि हम जानते हैं, क्यूबा एक छोटा समाजवादी देश है। अमेरिकी साम्राज्यवाद पिछले कई दशकों से क्यूबा पर क्रूर प्रतिबंध लगा रहा है, ताकि उस देश में मौजूद समाजवादी व्यवस्था को तोड़ा जा सके। 28 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में अमेरिका द्वारा क्यूबा पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों की निंदा की गई। इस बैठक के सभी प्रतिभागियों ने संकट के इस समय में क्यूबा के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। इस बैठक में अश्विन कुमार, संगठन सचिव (सीएचक्यू), साथी पुनीत कुमार, सर्किल सचिव, ऊत्तर प्रदेश (पश्चिम) साथी जुगेंद्र सिंह, सर्किल कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), साथी रमेश चंद गुप्ता, सहायक जिला सचिव, मेरठ और साथी जयवीर त्यागी, पूर्व जिला सचिव, गाजियाबाद शामिल हुए। इस बैठक ने भारत के मजदूर वर्ग से दान एकत्र करने और अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण पीड़ित क्यूबा के लोगों की सहायता के लिए भेजने का निर्णय लिया है।