22 - Feb - 2022

Hindi translation of "SNATTA will participate in the Lunch Hour Demonstrations to be organised on 24-02-2022 - circle and district secretaries are requested to approach SNATTA leaders in all places."

SNATTA दोपहर के भोजन अवकाश के प्रदर्शनों में भाग लेगा :  BSNLEU के सर्कल और जिला सचिवों से अनुरोध किया जाता है कि वे सभी स्थानों पर SNATTA नेताओं से संपर्क करें।

BSNLEU ने दिनांक 24-02-2022 को दोपहर के भोजन के अवकाश में  प्रदर्शनों का आह्वान किया है । जिसमें मुख्य मांग आईडीए बकाया के तत्काल भुगतान, बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा दिखाए जा रहे भेदभाव का विरोध, पदोन्नति के मामले में एक्ज़िक्यूटिव्स और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के बीच दिखाए जा रहे भेदभाव का विरोध, JAO RR में लगाई जा रही प्रतिकूल परिस्थितियों का विरोध और ई-ऑफिस में  नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए पासवर्ड की मांग की है। BSNLEU ने महासचिव, SNATTA को पत्र लिखकर प्रदर्शन के लिए उनका समर्थन मांगा था ।  आज, SNATTA के महासचिव साथी सुरेश कुमार ने साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव, BSNLEU को प्रदर्शनों के लिए SNATTA के समर्थन का आश्वासन दिया है ।  महासचिव, SNATTA ने यह भी आश्वासन दिया है कि, इसके सदस्य सभी स्थानों पर प्रदर्शनों में पूरी तरह से भाग लेंगे। इसलिए सीएचक्यू BSNLEU के सर्कल और जिला संघों से अनुरोध करता है कि वे सभी स्थानों पर SNATTA के नेताओं से संपर्क करें और प्रदर्शन में DRJE की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।