Hindi translation of "Slanderous poster, maligning General Secretary's Istanbul trip."
महासचिव की छवि खराब करने के उद्देश्य से इस्तांबुल यात्रा को लेकर निंदनीय पोस्टर ....
कॉम पी अभिमन्यु, बीएसएनएल की एक विशाल यूनियन के महासचिव होने के नाते बीएसएनएल और बीएसएनएल कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे निरंतर संघर्षों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। 2010 में BSNLEU के महासचिव बनने के पश्चात कई हड़तालों के आयोजन में कॉम पी अभिमन्यु की प्रमुख नेतृत्वकारी भूमिका रही है। 3rd पे रिवीजन और बीएसएनएल के रिवाइवल के लिए की गई 3 दिवसीय हड़ताल में भी उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
हाल ही में 1 और 2 मार्च 2019 को कॉम पी अभिमन्यु इस्तांबुल में हुई WFTU- TUI (ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्स) की 14वीं महासभा (congress) में शामिल हुए हैं। उन्होंने इस 14वीं महासभा में भारत में और साथ ही वैश्विक स्तर पर टेलीकम्यूनिकेशन सेक्टर की स्थिति पर बेहद प्रेरणादायी उद्बोधन भी दिया। हम सभी के लिए यह गौरवान्वित करने वाली बात है कि WFTU- TUI (ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्स) की 14वीं महासभा में कॉम पी अभिमन्यु का ट्रेड यूनियन्स ऑफ कम्युनिकेशन्स सेक्टर के कन्वेनर के रूप में चयन किया गया है। लेकिन कुछ नकारात्मक सोच वाले तत्वों द्वारा व्हाट्सएप पर प्रसारित एक पोस्टर के माध्यम से कॉम पी अभिमन्यु की इस्तांबुल यात्रा को लेकर उनकी छवि धूमिल करने का यह कह कर प्रयास किया जा रहा है कि BSNLEU के महासचिव ऐसे वक्त में विदेश भ्रमण कर रहे हैं जब कर्मचारियों को सैलरी का भुगतान नही हुआ है। पोस्टर प्रसारित करने वाले ये तत्व प्रमुख समस्याओं से कर्मचारियों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। बीएसएनएल कर्मचारियों को सैलरी का भुगतान करने में असमर्थ है और बीएसएनएल में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति निर्मित करने के लिए केवल सरकार उत्तरदायी है। लेकिन कुछ लोग सैलरी के भुगतान को कॉम पी अभिमन्यु की इस्तांबुल यात्रा से जोड़ रहे हैं। यह प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है और निंदनीय भी। विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इस हरकत के पीछे जबलपुर का एक NFTE का सदस्य है। इसे साबित करने के लिए हमारे पास प्रमाण भी है। यह शख्स लगातार BSNLEU और यूनियन के महासचिव की छवि धूमिल करने के लिए फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ साथ व्हाट्सएप आदि पर पोस्ट प्रसारित कर रहा है। इसके पूर्व भी इस उधमी व्यक्ति (miscreant) द्वारा ऐसे पोस्टर प्रसारित किए गए हैं। BSNLEU ने यह प्रकरण NFTE के महासचिव के संज्ञान में भी लाया है। हमें उम्मीद है कि NFTE का नेतृत्व इस शख्स के खिलाफ यथोचित कार्यवाही करेगा।
bsnleuchq@gmail.com 