18 - Nov - 2024

Hindi translation of "Skill upgradation of various Non-Executive cadres - BSNLEU submits detailed proposals."

*विभिन्न नॉन एक्ज़ीक्यूटिव  संवर्गों का स्कील अपग्रेडेशन - BSNLEU ने विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किए।*

BSNLEU ने मांग की है कि टीटी और एटीटी को कंप्यूटर संचालन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाना चाहिए। इसके अलावा BSNLEU ने यह भी मांग की है कि टीटी और एटीटी को प्रशिक्षण के बाद एफटीटीएच सेगमेंट में तैनात किया जाना चाहिए। इसके बाद, प्रबंधन ने नॉन एक्ज़ीक्यूटिव संवर्गों के "क्षमता निर्माण" (स्कील अपग्रेडेशन) के लिए कुछ प्रस्ताव दिए हैं और BSNLEU के विचार मांगे हैं। BSNLEU ने आज प्रबंधन को एक विस्तृत पत्र लिखा है जिसमें मांग की गई है कि, सभी नॉन एक्ज़ीक्यूटिव संवर्गों का स्कील अपग्रेडेशन किया जाना चाहिए। इसके अलावा, BSNLEU ने विभिन्न नॉन एक्ज़ीक्यूटिव संवर्गों के स्कील अपग्रेडेशन के लिए विस्तृत प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए हैं।