08 - Jul - 2021

Hindi translation of "Shri Ravi Shankar Prasad, resigns as Communications Minister – Shri Ashwini Vaishnaw is the new minister of Communications."

श्री रविशंकर प्रसाद ने संचार मंत्री पद से इस्तीफा दिया - श्री अश्विनी वैष्णव संचार विभाग के नए मंत्री हैं।

दूरसंचार मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने कल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उनके स्थान पर श्री अश्विनी वैष्णव ने संचार मंत्री का पदभार संभाला है। ओडिशा के पूर्व आईएएस अधिकारी और राज्यसभा सदस्य श्री वैष्णव रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री हैं। वह राजस्थान से संबंध रखते हैं और अमेरिका में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल में मैनेजमेंट की पढ़ाई की है । एक आईएएस अधिकारी के रूप में, श्री वैष्णव ने श्री वाजपेयी के प्रधानमंत्री पद के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में काम किया है और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) ढांचे को संभाला है।