Hindi translation of "Shri Ravi Shankar Prasad once again takes over as the Minister of Communications."
श्री रवि शंकर प्रसाद एक बार पुनः संचार मंत्री बने...
श्री रवि शंकर प्रसाद, एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता और मंजे हुए राजनेता, ने एक बार पुनः माननीय संचार मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है। श्री मनोज सिन्हा के पदभार ग्रहण करने तक, 2014 से संचार का यह पद उनके पास पूर्व में भी था। श्री रवि शंकर प्रसाद, कॉल ड्राप के मुद्दे पर निजी कंपनियों को आड़े हाथों लेने का साहस प्रदर्शित करने वाले प्रथम संचार मंत्री थे। सत्ताधारी बीजेपी के वरिष्ठ लीडर होने के नाते श्री रवि शंकर प्रसाद, अपने निर्णयों का निर्भीकता पूर्वक क्रियान्वयन करने के लिए जाने जाते हैं। हमें उम्मीद है कि माननीय मंत्री महोदय बीएसएनएल के रिवाइवल के प्रकरण में DoT में बैठे नौकरशाहों द्वारा निर्मित अवरोधों को दूर करने में सफल होंगे। BSNLEU, श्री रवि शंकर प्रसाद का अभिनंदन करते हुए आश्वासित करती है कि बीएसएनएल के रिवाइवल हेतु वह पूर्णरूपेण सहयोग करेगी।
bsnleuchq@gmail.com 